ट्रंप नए अटॉर्नी जनरल पद के लिए विलियम बर्र को नामित करेंगे

वाशिंगटन, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह विलियम बर्र को देश के नए अटॉर्नी जनरल के रूप में नामित करेंगे।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यदि सीनेट उनके नामांकन को मंजूरी दे देता है तो बर्र (68) जेफ सेशंस का स्थान लेंगे, जिन्होंने सात नवंबर को पद से इस्तीफा दे दिया था।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, “वह पहले दिन से मेरी पसंद थे, उनका रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों ही बहुत सम्मान करते हैं।”

उन्होंने कहा, “उन्हें अमेरिका के अटॉर्नी जनरल पद के लिए नामित किया जाएगा और उम्मीद है कि यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी होगी।”

ट्रंप से कड़ी आलोचना के बाद सेशंस से पद से इस्तीफा दे दिया था।

जेफ ने 2016 राष्ट्रपति चुनाव में रूस की भागीदारी को लेकर चल रही जांच से खुद को अलग कर लिया था। इसके बाद कई महीने से जेफ और ट्रंप के बीच तनातनी चल रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493