गो माता दूध देती है, वोट नहीं : लालू

पटना, 5 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने राजस्थान के हिंगोनिया गोशाला में फैली अव्यवस्था और वहां मर रही गायों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि गो माता दूध देती है वोट नहीं, इसलिए गोशाला की उपेक्षा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह एक सरकारी गोशाला है और प्रदेश में एक गोपालन विभाग है, जिसके अलग से एक मंत्री भी हैं, तब यह हालत है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को ट्वीट किया, “गो माता दूध देती है, वोट नहीं। गाय कभी पाला नहीं तो जानकारी कैसे हो?”

एक अन्य ट्वीट में लालू ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर इशारा करते हुए लिखा, “गो माता का जो हाल इन तथाकथित स्वयंभू राष्ट्रवादी रक्षकों ने किया है, वही हाल ‘गंगा-मैया’ का भी करेंगे। कहां है आरएसएस?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493