गौतम गंभीर भाजपा में शामिल

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल हो गए।

भाजपा ने शुक्रवार को यहां अपने मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर यह जानकारी दी।

गंभीर ने भारत के लिए कुल 58 टेस्ट और 147 वनडे मैच खेले हैं। वह 2011 में आईसीसी विश्वकप जीतने वाली टीम को हिस्सा भी थे।

गंभीर ने विश्वकप के फाइनल में 97 रनों की दमदार पारी खेली थी।

उन्होंने टेस्ट में 4154 और वनडे में 5238 रन बनाए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493