गौरव अरोड़ा का गौरवशाली भविष्य : महेश बाबू

मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। ‘लव गेम्स’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता गौरव अरोड़ा को इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘राज 4’ में लिया गया है। हालांकि, अभी उनकी ‘लव गेम्स’ रिलीज नहीं हुई है। वहीं अनुभवी फिल्मकार महेश भट्ट का मानना है कि वह स्टार बनने और मनोरंजन-जगत की ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए तैयार हैं।

विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लव गेम्स’ 8 अप्रैल को रिलीज होगी। यह गौरव की पहली फिल्म है।

महेश ने कहा, “मुझे लगता है कि गौरव में लंबी दूरी तक जाने के सभी गुण हैं। वह प्रतिभाशाली और तत्परता से सबकुछ करने वालों में से हैं।”

महेश ने इस बात पर भी जोर दिया कि गौरव की अच्छी शुरुआत है।

महेश ने कहा, “उन्होंने विक्रम भट्ट के तहत बड़ी भूमिका के साथ शानदार शुरुआत की है और मुझे लगता है ‘राज’ भी केवल उन्हीं के लिए है। मैं उनका गौरवशाली भविष्य देख रहा हूं। वह जल्द ही युवा अभिनेताओं के बीच होंगे।”

फिल्म ‘राज’ के चौथे सीक्वल में इमरान प्रमुख और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कृति खरबंदा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म की शूटिंग रोमानिया में हो रही है। फिल्म की कहानी का अभी खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कहानी अधिक डरावनी होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493