बैंकॉक, 4 मार्च (आईएएनएस)। भारत के जीतू राय ने यहां जारी निशानेबाजी विश्व कप में शुक्रवार को पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
जीतू ने फाइनल राउंड में 191.3 अंक हासिल किए। पूर्व विश्व चैम्पियन चीन के पांग वेई ने 186.5 अंकों के साथ रजत जीता जबकि ओलम्पिक पदक विजेता चीन के वांग झीवेई ने 165.8 अंकों को साथ कांस्य जीता।
भारत के प्रकाश नानजप्पा ने क्वालीफाईंग दौर में 549 अंक जुटाए थे और वह 17वें स्थान पर रहे।
dharmpath.com dharmpath