मलिक 40 सेकेंड में एक गीत तैयार कर सकते हैं : घई

मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। दिग्गज फिल्मकार सुभाष घई का कहना है कि दिग्गज संगीतकार अनु मलिक देश के ऐसे एकमात्र संगीतकार हैं, जो 40 सेकेंड के भीतर एक गीत तैयार कर सकते हैं।

घई ने एक समारोह में मलिक को संगीत जगत में दिए उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित करने के दौरान यह बयान दिया।

फिल्मकार ने कहा, “मलिक सबसे भावुक है। एक योग्य संगीतकार, न केवल इस पुरस्कार के लिए बल्कि उनकी अब तक की रचनाओं के लिए। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि मलिक कैसे काम करते हैं? वह एकमात्र ऐसे संगीतकार हैं, जो केवल 40 सेकेंड के भीतर ही एक गीत तैयार कर सकते हैं। क्या आप ऐसे किसी व्यक्ति से मिले हैं।”

उन्होंने कहा कि मलिक संगीत के बारे में सोचते हैं, और संगीत के साथ ही जीते हैं। इसे कहते हैं एक सच्चा संगीतकार।

घई और मलिक ने ऋतिक रोशन और करीना कपूर अभिनीत फिल्म ‘यादें’ में साथ काम किया था। जिसका गीत काफी लोकप्रिय हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493