गौरी लंकेश हत्याकांड की एनआईए से जांच हो : मायावती

उन्होंने कहा कि लगातार कुछ अंतराल के बाद हो रही इस प्रकार की जघन्य हत्याओं के मामलों में केवल निंदा नहीं, बल्कि केंद्र सरकार को गंभीरता दिखानी होगी।

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को अत्यंत ही दुखद व निंदनीय बताते हुए मायावती ने जारी एक बयान में कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्ष विचारों वाले लेखकों, पत्रकारों व बुद्धिजीवियों की जिस प्रकार से एक के बाद एक लगातार हत्या हो रही है, तथा विभिन्न प्रकार से अन्य लोगों को भी देशभर में आतंकित किया जा रहा है, उसकी गंभीरता को समझते हुए केंद्र सरकार की एनआईए की जांच जरूरी है, क्योंकि प्रथम ²ष्टया ये सभी मामले एक बड़ी साजिश का हिस्सा लगते हैं, जिसके पीछे मजबूत लोगों का दिल, दिमाग व धन लगा हुआ है।

मायावती ने कहा कि देशहित में गोरक्षा, लव जेहाद, एंटी-रोमियो, घर वापसी आदि मामलों के प्रति केंद्र व राज्य सरकारों को गंभीरता दिखानी चाहिए जो कि अब तक कहीं भी देखने को नहीं मिला है। यह देश के लिए बड़ी चिंता की बात है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493