गौसेवकों के खिलाफ मोदी की चुप्पी पर कांग्रेस का हमला

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। स्वयंभू गौरक्षकों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी की कांग्रेस ने आलोचना की।

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। स्वयंभू गौरक्षकों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी की कांग्रेस ने आलोचना की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कपिल सिब्बल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “आप गाय बचाते हैं, लेकिन मनुष्यों को भी बचाया जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि मोदी ने इन घटनाओं पर मुंह तक नहीं खोला।

सिब्बल ने अलवर की घटना का जिक्र करते हुए कहा, “हमारे प्रधानमंत्री (इन मुद्दों पर) नहीं बोलते, जबकि उनके मंत्री कह रहे हैं कि यह घटना घटी ही नहीं।” अलवर में पिछले सप्ताह गौरक्षकों ने एक व्यक्ति की इस कदर पिटाई की कि उसने दम तोड़ दिया।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस घटना से ही इंकार कर दिया।

सिब्बल ने कहा, “हमें स्वयं से सवाल करना चाहिए कि सरकार को किसकी हिफाजत करनी चाहिए।”

उन्होंने पिछले तीन वर्षो में घटी इस तरह की अन्य घटनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि यह हरहाल में रुकना चाहिए।

अलवर में शनिवार को स्वयंभू गौरक्षकों ने डेयरी चलाने वाले किसान, पहलू खान पर बहरोर इलाके में हमला कर दिया, जिसमें खान की मौत हो गई।

खान एक ट्रक में दो गायों और दो बछड़ों को लेकर जा रहे थे। हमलावरों ने खान पर गायों की अवैध तस्करी का आरोप लगाया था। जबकि खान के परिवार ने कहा कि उन्होंने छोटे दुग्ध कारोबार के लिए गायों को खरीदा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493