गौहर और मैं संबधों में नहीं है : हर्षवर्धन

सुभाष के. झा

सुभाष के. झा

मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता हर्षवर्धन राने का कहना है कि अभिनेत्री एवं मॉडल गौहर खान के साथ वे किसी संबंध में नहीं हैं। राने ने फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से बॉलीवुड में प्रवेश किया था।

उन्होंने गौहर के साथ जुड़े होने की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, “मैं इस तथ्य को खारिज नहीं करूंगा कि मैं गौहर को पसंद करता हूं। वह मेहनती है, खुद के बूते आगे बढ़नेवाली और स्वाभिमानी है। कहीं न कहीं मैं उसमें अपना अक्स देखता हूं। लेकिन बस इतना ही। हम किसी संबंध में नहीं हैं।”

हर्षवर्धन ने स्वीकार किया कि वे हाल के दिनों में कई संबंधों में रहे हैं।

उन्होंने कहा, “लेकिन वह कभी भी चला नहीं। वे केवल एकतरफा आर्कषण थे। मैं अपने समूचे जीवन में केवल एक गंभीर संबंध में रहा हूं। जब वह खत्म हुआ तो मैंने फैसला किया कि मैं ऐसे किसी के साथ नहीं रहूंगा जिसके लिए मैं नहीं बना हूं। मुझे अकेले रहना सबसे ज्यादा पसंद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493