ग्रामीणों ने छात्र के हत्यारों को पीट-पीटकर अधमरा किया

लखनऊ, 9 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक छात्र की गोली मारकर हत्या करने वाले तीन अपराधियों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। तीनों की हालत नाजुक है।

अपराधियों की पहचान मथुरा के रहने वाले सोनू, अमर सिंह और छोटे के रूप में हुई है, जो एक अस्पताल में भर्ती हैं।

केहरी गढ़ी गांव के रहने वाले योगेश (20) की मंगलवार देर शाम उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह घर लौट रहा था।

पुलिस ने कहा कि गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और बाइक पर सवार तीनों अपराधियों को पकड़ लिया। तब तक करीब से गोली मारे जाने के चलते योगेश की मौत हो चुकी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493