ग्रामीण महिला सशक्तीकरण पर हिंदुस्तान जिंक ने दिए पुरस्कार

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। वेदांता समूह की खनन कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने अपने सामाजिक अभियान सखी के तहत हाल में उद्यमियों और संगठनों को पुरस्कृत किया।

कंपनी के मुताबिक जयपुर में हुए एक कार्यक्रम में ग्रामीण महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यो के लिए तीन श्रेणियों में 22 पुरस्कार दिए गए।

समारोह में राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल और राज्य भर से आई सखी नेटवर्क की 125 ग्रामीण महिलाएं शामिल थीं।

पुरस्कार पाने वालों में आठ ग्रामीण महिला उद्यमी, सात स्व-सहायता समूह और सात गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) थे।

पुरस्कार वितरण के बाद राजे ने निजी क्षेत्र से आग्रह किया कि वह ग्रामीण और जनजातीय महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए ऑनलाइन बिक्री माध्यम का विकास करे।

उन्होंने महिलाओं से यह भी आग्रह किया कि वे अपने कार्यक्रमों में स्वच्छता को भी शामिल करें।

अनिल अग्रवाल ने ग्रामीण महिला सशक्तीकरण और सखी नेटवर्क में और महिलाओं को शामिल करने में कंपनी की प्रतिबद्धता को जाहिर किया।

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री (राजे) खुद सबसे मुख्य सखी हैं। उनकी प्रेरणा और सलाह से अभियान जारी रहेगा।”

हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493