ग्रीजमान के क्लब से जाने पर परेशानी नहीं : सिमोन

मेड्रिड, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड के कोच डिएगो सिमोन का कहना है कि किसी भी समय एंटोनी ग्रीजमान के क्लब से किसी भी समय जाने पर किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।

26 वर्षीय खिलाड़ी का नाम मैनचेस्टर युनाइटेड, बार्सिलोना और पेरिस सेंट जर्मेन के साथ जोड़ा जा रहा है।

‘द गार्जियन’ को दिए बयान में अर्जेटीना के निवासी सिमोन ने कहा, “निश्चित तौर पर वह किसी भी समय क्लब से जा सकते हैं, जैसे डिएगो कोस्टा और आर्दा तुरान गए थे।”

सिमोन ने कहा, “मुझे खिलाड़ियों को आगे बढ़ते हुए देखना अच्छा लगता है और अगर उनमें से मुझे कोई बताता है कि उन्हें एक अच्छी टीम के साथ खेलने का अनूठा अनुभव मिली है, तो मैं कहूंगा कि इसमें कोई परेशानी नहीं है। मैं जानता हूं कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493