ग्रीस के तटरक्षकों ने तुर्की की जहाज पर चेतावनी स्वरूप गोलीबारी की

एथेंस, 4 जुलाई (आईएएनएस)। ग्रीस के तटरक्षकों ने पुष्टि की है कि उसके गश्ती दल के जहाजों में से एक ने दक्षिणी एजियन सागर में रोड्स तट के पास तुर्की के एक मालवाहक जहाज के खिलाफ चेतावनी स्वरूप गोलीबारी की थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ग्रीस के तटरक्षक ने कहा कि एसीटी तुर्की जहाज को निरीक्षण के लिए रुकने का संकेत दिया, जिससे इनकार पर उसके खिलाफ चेतावनी स्वरूप गोलीबारी की गई।

ग्रीस के पायरियस स्थित तटरक्षक मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार, रोड्स तट प्राधिकरण को औषधि ले जा रहे एक विशेष पोत की जानकारी मिली, जिसके बाद ग्रीस तटरक्षकों ने जहाज के कैप्टन से जहाज को रोड्स बंदरगाह ले जाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया।

ग्रीस के तटरक्षकों ने तुर्की के अपने समकक्षों को इस घटना की जानकारी दे दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493