चीन ने उत्तर कोरिया को चेताया (लीड-1)

बीजिंग, 4 जुलाई (आईएएनएस)। चीन ने मंगलवार सुबह उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल लांच की आलोचना की। चीन ने इस संदर्भ में उत्तर कोरिया को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के प्रस्तावों का उल्लंघन बंद करने की चेतावनी दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “चीन उत्तर कोरिया के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के प्रक्षेपण संबंधी गतिविधियों के संचालन के उल्लंघन का विरोध करता है।”

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, गेंग ने कहा, “हम उत्तर कोरिया से उल्लंघन रोकने व कोरियाई प्रायद्वीप में शांति व वार्ता के लिए जरूरी माहौल बनाने का आग्रह करते हैं।”

अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल लांच किए जाने के बाद उत्तर कोरिया ने सफल प्रक्षेपण की पुष्टि की।

गेंग ने कहा कि चीन इस कार्यक्रम पर बराबर नजर रख रहा है।

प्रवक्ता ने जोर देते हुए कहा कि यूएनएससी (जिसकी क्रमबद्ध अध्यक्षता चीन ने सोमवार को ग्रहण की) के प्रस्तावों में ‘उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल प्रौद्योगिकी व गतिविधियों (बैलिस्टिक मिसाइल) के प्रक्षेपण करने के स्पष्ट नियम हैं।’

गेंग ने चीन के रुख को रेखांकित करते हुए कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति ‘जटिल व नाजुक’ है, यही वजह कि उन्होंेने चीन के आग्रह को दोहराया कि सभी पक्ष संयम दिखाएं और आगे तनाव बढ़ाने वाली किसी भी कार्रवाई से बचें।

उत्तर कोरिया के सरकारी प्रसारक केसीटीवी ने मंगलवार को कहा कि नई मिसाइल ह्वासोंग-14 दुनिया में कहीं भी हमला करने में सक्षम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493