नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। कानून मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि निर्वाचन आयुक्त अचल कुमार ज्योति अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। ज्योति छह जुलाई को कार्यभार संभालेंगे, जिस दिन वर्तमान मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी सेवानिवृत्त होंगे।
भारती प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1975 बैच के गुजरात काडर के अधिकारी ज्योति का कार्यकाल मात्र छह महीनों का होगा, क्योंकि वह जनवरी 2018 में 65 वर्ष की उम्र होने पर सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
ज्योति 13 मई, 2015 को निर्वाचन आयोग में शामिल हुए थे। इससे पहले, वह तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में गुजरात के मुख्य सचिव के रूप में काम कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath