ग्रीस जाने वाला जहाज डूबा, 17 लोग लापता

एथेंस, 8 जुलाई (आईएएनएस)। ईजियन सागर के रास्ते शरणार्थियों को लेकर ग्रीस जा रहा एक जहाज दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में डूब गया। जहाज में 30 शरणार्थी सवार थे, जिनमें से 17 लापता हैं।

समाचार एजेंसी एफे की रपट के मुताबिक, जहाज ग्रीक आईलैंड फार्माकोनिसी और अगाजोनिसी के बीच मंगलवार को डूब गया, जिसके बाद ग्रीस और तुर्की की ओर से संयुक्त बचाव अभियान चलाया गया और 16 लोगों को बचा लिया गया, जिनमें एक गर्भवती महिला और एक बच्चा भी शामिल है।

बंदरगाह के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है कि खोजन अभियान अब भी जारी है।

जहाज में सवार यात्रियों की नागरिकता का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

वर्ष 2015 की शुरुआत से लेकर अब तक 61,000 प्रवासी समुद्री मार्ग से ग्रीस पहुंच चुके हैं, जो 2014 में यहां पहुंचे प्रवासियों की संख्या का दोगुना है।

सीरिया में मार्च 2011 में शुरू हुए गृह युद्ध के बाद से लाखों सीरियाई नागरिक अपना देश छोड़कर पड़ोसी देशों में शरण लेने को मजबूर हुए हैं। वर्ष 2015 में अब तक करीब 30,000 सीरियाई नागरिक ग्रीस पहुंच चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493