मोदी ने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाकात की

अस्ताना, 8 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में देश के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव से मुलाकात की।

मोदी इस वक्त मध्य एशियाई देशों के दौरे पर हैं। वह अपने कजाकिस्तान दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति नजरबायेव से मिले। अकोर्डा प्रेसीडेंशियल पैलेस में मोदी के स्वागत में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

नजरबायेव (75) 1989 से तेल संपन्न राष्ट्र कजाकिस्तान के राष्ट्रपति पद पर आसीन हैं।

‘लीडर ऑफ द नेशन’ की आधिकारिक उपाधि पाने वाले नजरबायेव पूर्व इस्पात कर्मी हैं, जिन्होंने बाजार में सुधारों पर बल दिया। उन्होंने करीब 1.70 करोड़ की आबादी वाले कजाकिस्तान को पूर्व सोवियत संघ में रूस के बाद दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और तेल उत्पादक के रूप में विकसित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493