ग्रीस के राष्ट्रपति प्रोकोपिस पावलोपुलोस ने शुक्रवार को एथेंस में प्रेसिडेंसियल मेंशन में शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, “मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि आने वाले महीनों में ग्रीस में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेंगे।”
प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास के साथ हाथ मिलाते हुए राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि वे अगले साल टाई पहनेंगे।
उल्लेखनीय है कि सिप्रास ने कहा था कि जब तक ग्रीस आर्थिक संकट से नहीं उबर जाता, वे टाई नहीं पहनेंगे।
एथेंस ने उम्मीद जताई है कि सुधार अभियान जल्द ही शुरू हो जाएगा और वह जल्द ही आर्थिक संकट से उबर जाएगा।
सिप्रास ने नववर्ष के संदेश में अपनी तरफ से कहा कि ग्रीस के लिए साल 2016 आर्थिक संकट से उबरने का साल होगा।
dharmpath.com dharmpath