एथेंस, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। ग्रीस की नई सरकार ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में शपथ ग्रहण किया।
एथेंस, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। ग्रीस की नई सरकार ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में शपथ ग्रहण किया।
सरकार के मंत्रियों ने भरोसा जताया कि वामपंथी गठबंधन सिरिजा के नेतृत्व वाली नई सरकार अगले चार वर्षो में पांच वर्ष से जारी कर्ज संकट से देश को उबार लेगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उपप्रधानमंत्री यानिस द्रागासाकिस ने कहा, “इस बार गठबंधन कठिनाइयों से उबारने के लिए है।”
दक्षिणपंथी इंडिपेंडेंट ग्रीक्स पार्टी के नेता और रक्षामंत्री, पनोस कामेनोस ने कहा, “नई सरकार अपने कार्यक्रम लागू करेगी और हम संकट से बाहर निकल आएंगे।”
वैकल्पिक वित्तमंत्री त्रिफॉन अलेक्सियाड्स ने जोर देकर कहा कि ग्रीस के अंतर्राष्ट्रीय कर्जदाताओं के साथ तीसरे बेलआउट कार्यक्रम के तहत जिन सभी समयसारिणी और लक्ष्यों पर सहमति बनी है, उन्हें पूरा किया जाएगा।
वर्ष 2010 से तीसरे बेलआउट कार्यक्रम पर बनी सहमति सिरिजा के लिए पार्टी में विभाजन का एक कारण बनी और इसके नेता और प्रधानमंत्री अलेक्सिस सिप्रास ने अगस्त में इस्तीफा दे दिया और उन्होंने मध्यावधि चुनाव का आह्वान कर दिया।
सिप्रास ने आठ महीने में दूसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ ली।
वह शरणार्थियों पर यूरोपीय संघ की आपात शिखर बैठक से एथेंस लौटने के बाद नई कैबिनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
dharmpath.com dharmpath