ग्रीस में भूकंप, 2 महिलाओं की मौत (लीड-1)

एथेंस, 17 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिमी ग्रीस के लेकाडा द्वीप में आए 6.1 तीव्रता के भूकंप में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई है और छह अन्य व्यक्ति घायल हो गए हैं।

एथेंस, 17 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिमी ग्रीस के लेकाडा द्वीप में आए 6.1 तीव्रता के भूकंप में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई है और छह अन्य व्यक्ति घायल हो गए हैं।

अग्निशमन विभाग के अनुसार, दोनों महिलाएं घर की दीवार गिरने से बुरी तरह घायल हो गई थीं।

ग्रीस की सरकारी समाचार एजेंसी एएमएनए के अनुसार, द्वीप के अपोलोनियन म्युनिसपलिटी के उपमेयर, क्रिस्टोस केटफोरिस ने कहा कि सभी छह घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 10 वर्ष और 12 वर्ष उम्र के दो बच्चे भी हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, भूकंप में घर और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

भूकंप के झटके पश्चिमी ग्रीस के एक बड़े हिस्से में महसूस किए गए। लेकाडा और आयोनियन सी के द्वीप केफालोनिया के कुछ लोग घरों से निकल कर सड़कों पर आ गए।

स्थानीय अग्निशमन विभाग ने स्थिति के आकलन के लिए अग्निशमनकर्मियों को लेकाडा रवाना किया गया है।

जियोडयानामिक इस्टीट्यूट ऑफ द एथेंस ऑब्जर्वेटरी के वैज्ञानिकों के अनुसार, भूकंप का केंद्र द्वीप के दक्षिण पश्चिमी तट से लगभग 25 किलोमीटर दूर समुद्र में पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था। वैज्ञानिकों ने भूकंप की तीव्रता 6.1 बताई है। इसके पहले यूरो मेडिटेरियन सिस्मिक सेंटर ने भूकंप की तीव्रता 5.6 बताई थी।

एंटीसिस्मिक पॉलिसी एंड प्रोटेक्शन ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख, प्रोफेसर एफ्थिमियोस लेक्कास के अनुसार, कुछ घंटों के दौरान भूकंप के बाद के कम से कम 20 झटके दर्ज किए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493