नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता अशोक सिंघल का गुड़गांव अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया। विहिप ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार बुधवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा।

एक अधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, “उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए झंडेवालान में विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में रखा जाएगा।”
बयान में कहा गया है कि बुधवार दोपहर साढ़े चार बजे यमुना के तट पर स्थित निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।
सिंघल ने गुड़गांव स्थित मेदांता-मेडिसिटी अस्पताल में अपराह्न् 2.20 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें 13 नवंबर को दिल और गुर्दे में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में समस्या थी। वह 89 वर्ष के थे।
dharmpath.com dharmpath