लंदन, 17 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब आर्सेनल के मैनेजर आर्सेने वेंगर ने फुटबाल में ड्रग टेस्टिंग की मौजूदा प्रणाली को अपर्याप्त स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में डोपिंग होने के कोई संकेत नहीं दिखाई देते।
सितंबर में हुए चैम्पियंस लीग मुकाबले में आर्सेनल को क्रोएशियाई क्लब डिनामो जगरेब के हाथों 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी।
इस मैच में खेलने वाले क्रोएशिया के स्टार स्ट्राइकर आरिजान आडेमी बाद में डोपिंग के दोषी पाए गए थे।
इंग्लिश फुटबाल संघ आर्सेनल के मैनेजर के साथ मुलाकात कर सकती है, जिसमें वेंगर के उस दावे पर बातचीत होगी, जिसमें वेंगर ने कहा था कि उनकी टीम के खिलाफ खेलने वाली टीमों में कई खिलाड़ियों ने ऊर्जा बढ़ाने वाले प्रतिबंधित पदार्थो का सेवन कर रखा था।
वेबसाइट ‘बीइनस्पोर्ट्स डॉट कॉम’ ने सोमवार को वेंगर के हवाले से कहा, “जी नहीं, मैं फुटबाल में इस समय चल रही ड्रग टेस्ट प्रणाली से संतुष्ट नहीं हूं। मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड में या ईपीएल में मुझे किसी तरह की डोपिंग का कोई संकेत नहीं दिखाई देता।”
dharmpath.com dharmpath