ग्रीस में शरणार्थियों की मदद करेंगे बार्सिलोना के पूर्व खिलाड़ी

मेड्रिड, 15 नवंबर (आईएएनएस)। बार्सिलोना फुटबाल क्लब ने बताया है कि क्लब के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का एक समूह ग्रीस में शरणार्थियों की मदद करेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के ‘रिफ्यूजी चैरिटी’, एसीएनयूआर और ग्रीस फुटबाल क्लब की ओर से 18 नवम्बर को इयोन्निना में एक समारोह का आयोजन होगा। इस समारोह में खिलाड़ियों को शरणार्थियों की मदद करते देखा जाएगा।

इस समारोह का लक्ष्य वित्तीय सहायता हासिल करना और सीरिया तथा इराक से आए शरणार्थियों के निवास के लिए ग्रीस की जनता की ओर से किए गए प्रयासों को दर्शाना होगा।

बार्का प्लेयर्स एसोसिएशन (बीपीए) के सदस्य इयोन्निना में कटसिकास शरणार्थी शिविर का दौरा करेंगे और इसके साथ ही वच्चों के लिए क्षेत्र में ‘फुटबाल क्लिनिक’ के छह शिविर लगाएंगे।

बीपीए के सदस्यों में गिका पोपेस्कु, जारी लिटमानेन, जुआन कार्लोस रोड्रिगुएज और मेहो कोड्रो जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।

इसके बाद दिन का अंत पीएसए गियानिया के दिग्गज खिलाड़िों के खिलाफ एक चैरिटी मैच के साथ होगा।

बार्सिलोना की वेबसाइट से मिली जानकारी में बताया गया कि इस पहल के जरिए ग्रीस में परेशानियों का सामना कर रहे शरणार्थियों की ओर ध्यान आकर्षित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493