बिहार : बांका में मुखिया की गोली मारकर हत्या

बांका, 15 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के बांका जिले के कामतपुर पंचायत के मुखिया उपेंद्र मंडल (60) की सोमवार देर रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का काराण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, उपेंद्र मंडल कुंथु गांव से देर रात अपने भाई शषिभूषण मंडल के साथ वापस गांव लौट रहे थे। घोसपुर गांव के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उपेंद्र की मौत हो गई।

शंभूगंज के थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने मंगलवार को बताया कि मृतक के भाई शषिभूषण मंडल के बयान के आधार पर शंभूगंज थाने में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि उपेंद्र मंडल की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है।

दरभंगा जिले के केवटगामा पंचायत के मुखिया और कांग्रेस के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के अध्यक्ष रामचंद्र यादव की शुक्रवार रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493