ग्रीस में सर्दी के साथ बढ़ी शरणार्थियों की मुश्किलें

ग्रीस के राष्ट्रीय मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दो दिनों में पूरे देश में तापमान में गिरावट आई है और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। उत्तरी ग्रीस के कई इलाकों में तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है।

खराब मौसम होने के कारण एथेंस और अन्य नगर पालिकाओं ने शरणार्थियों, प्रवासियों और अन्य जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अपने प्रयास और तेज कर लिए हैं।

एथेंस ने घोषणा की है कि ग्रीस की राजधानी में शरणार्थियों, प्रवासियों और अन्य जरूरतमंद लोगों को छत, भोजन, कपड़े और दवाइयों सहित अन्य मूलभूत चीजें मुहैया कराने के लिए कई सामुदायिक केंद्र और नगर निगम के स्टेडियम खोल दिए गए हैं।

एथेंस में हालांकि, 20,000 से अधिक बेघर लोग और करीब 3,000 शरणार्थी और प्रवासी प्रतिदिन एथेंस बंदरगाह पहुंच रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493