‘सिंघम 3’ की शूटिंग अगले सप्ताह से शुरू

चेन्नई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। तमिल के प्रख्यात अभिनेता, निर्देशक सूर्या की ‘सिंघम’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म का निर्माण अगले सप्ताह से विशाखापत्तनम में शुरू होगा।

चेन्नई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। तमिल के प्रख्यात अभिनेता, निर्देशक सूर्या की ‘सिंघम’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म का निर्माण अगले सप्ताह से विशाखापत्तनम में शुरू होगा।

फिल्म को दिसम्बर में शुरू करने की योजना थी, लेकिन तमिलनाडु में आई बाढ़ के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया था।

सूर्या ने आईएएनएस को बताया, “जनवरी के दूसरे सप्ताह से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। मेरी फिल्म ’24’ का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है, इसलिए अब हम ‘सिंघम 3’ पर पूरा ध्यान दे पाएंगे।”

हरी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में श्रुति हासन और अनुष्का शेट्टी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी।

फिल्म का निर्माण सूर्या के ‘2डी एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493