तेल अवीव में गोलीबारी, 2 की मौत

पुलिस के मुताबिक, एक व्यक्ति ने मध्य तेल अवीव में डिजेंगऑफ स्ट्रीट पर बार में स्वचालित बंदूक से अंधाधुंध गोलीबारी की और उसके बाद घटनास्थल से फरार हो गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल आरोपी की तलाश कर रही है।

मृतकों के अलावा दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि तीन मामूली रूप से घायल हुए हैं। एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है। इन्हें तेल अवीव के इचीलोव अस्पताल और बेलिंसन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेल अवीव जिले की पुलिस के प्रवक्ता हिला हेमो ने बताया कि इस घटना के पीछे के सभी उद्देश्यों की जांच की जा रही है और अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह घटना फिलीस्तीनियों और इजरायलियों के बीच हिंसा से संबंधित है।

प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में निवासियों के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी नहीं लगाई गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493