ग्रीस : राहत पैकेज पर संसदीय जांच के पक्ष में सांसद

एथेंस, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्रीस में सांसदों ने मंगलवार सुबह उन परिस्थितियों की संसदीय जांच कराने के पक्ष में मतदान किया, जिसमें ग्रीस को मई 2010 में एक राहत पैकेज का सहारा लेना पड़ा था और जिसकी वजह से तब से देश में मितव्ययिता संबंधी नीतियां लागू हैं।

वामपंथी सरकार द्वारा संसद में पेश प्रस्ताव के पक्ष में 156 और विरोध में 72 मत पड़े। कुल 300 सदस्यों में से संसद में 250 सदस्यों ने सत्र में हिस्सा लिया और 22 ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पूर्ण सत्र में प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास ने कहा, “हमें गत पांच वर्षो के अज्ञात पहलुओं पर रोशनी डालने की जरूरत है।”

चर्चा के दौरान मुख्य विपक्षी कंजर्वेटिव न्यू डेमोक्रेसी पार्टी के नेता एंटोनिस समारास ने सरकार पर आरोप लगाया कि चुनाव पूर्व की अपेक्षाओं को लेकर जनता की निराशा को दबाने के लिए दुश्मन तैयार करने की कोशिश की जा रही है, जबकि अप्रैल में कर्ज की देनदारी की समस्या से निपटने के लिए आम सहमति बनाई जानी चाहिए।

समारास ने कहा, “आप उनपर आरोप लगाना चाहते हैं, जिन्होंने देश को यूरोजोन में अपने पैरों पर खड़ा रखा। लेकिन अंतत: मंदी से बाहर निकलने की प्रक्रिया को वापस संकट की तरफ मोड़ने के लिए आपको क्षमा मांगनी पड़ेगी।”

प्रस्ताव के मुताबिक, संसद 2010-14 के बीच देश को दिए गए राहत पैकेज से संबंधित जांच करेगा। यह जांच सितंबर 2015 तक पूरी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493