मेघालय में जंगली फल खाने से 14 मजदूरों की मौत

शिलांग, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। मेघालय के दूरदराज के एक गांव में चौदह प्रवासी मजदूर मृत मिले हैं। आशंका है कि इन मजदूरों ने जंगली फल खा लिए थे।

पुलिस ने गुरुवार को कहा कि असम के सड़क निर्माण मजदूरों ने जंगली फलों का सेवन कर लिया था जिस कारण उन्हें फूड प्वाइजनिंग हो गई और दूरदराज के साइपुंग गांव में उनकी मौत हो गई। यह स्थान राजधानी शिलांग से 144 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

पुलिस महानिरीक्षक जी.एच.पी राजू ने आईएएनएस से कहा, “सोमवार को 14 प्रवासी मजदूरों के शव मिले हैं। हमें संदेह है कि रविवार की शाम जंगली फल से बनी चटनी खाने के बाद उनकी मौत हो गई।”

राजू ने कहा, “इस हादसे में किसी तरह की साजिश के कोई सबूत नहीं मिले हैं। लेकिन हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।”

पोस्टमार्टम कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि मजदूरों की मौत स्थानीय जंगली फल सोह खैतुर खाने के कारण फूड प्वाइजगि से हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493