मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री नाजिया हुसैन छुट्टियां मनाने के लिए ग्रीस चली गई थीं। वह 2006 की फिल्म ‘टॉम, डिक एंड हैरी’ के सीक्वल के साथ वापसी करेंगी।
नाजिया ने कहा, “जिंदगी काफी व्यस्त हो गई है। शूटिंग से पहले मैं खुद को फिर से तरोताजा करना चाहती थी। हालांकि, मैंने अपने दोस्तों से कुछ समय का ब्रेक लिया है। मैं खुश हूं कि मैंने ऐसा किया, इससे मुझे ताजगी मिली और अच्छा लग रहा है।”
उन्होंने जुलाई के अंत में छुट्टियों का आनंद लिया।
dharmpath.com dharmpath