अगरतला, 12 अगस्त (आईएएनएस)। त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय और उनकी पत्नी अनुराधा रॉय ने शुक्रवार को रामकृष्ण मिशन बेलूर मठ के उपाध्यक्ष स्वामी प्रभानंद से दीक्षा ली।
राज्यपाल ने कहा, “हां, मैं और मेरी पत्नी ने स्वामी प्रभानंद से अमाटाली रामकृष्ण आश्रम (अगरतला शहर के बाहर) में दीक्षा ली। “
त्रिपुरा के 71 साल के राज्यपाल रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन, बेलूर मठ दोनों संगठनों के अनुयायी रहे थे। इन दोनों संगठनों के मुख्यालय पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में हैं।
तथागत रॉय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और भाजपा के पश्चिम बंगाल ईकाई के पार्टी अध्यक्ष (2002-2006) रहे। उनके पास अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल का प्रभार भी है।
रॉय, जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और निर्माण इंजीनियरिंग विभाग के संस्थापक प्रमुख थे।
dharmpath.com dharmpath