ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने अपराधी को मार गिराया (लीड-1)

नोएडा, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में बुधवार को कार और 1.5 लाख रुपये लूटने के बाद भागने की कोशिश कर रहे तीन अपराधियों में से एक को पुलिस ने मार गिराया, जबकि दो अन्य भाग निकले।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि घटना ग्रेटर नोएडा से सटे नोएडा के सेक्टर 58 की है, जहां से लूट कर भाग रहे अपराधियों का पुलिस की टीम ने पीछा किया।

ग्रेटर नोएडा के बिसरख के पास पुलिस व अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई जिसमें एक अपराधी की मौत हो गई जबकि दो भागने में कामयाब रहे।

प्रवक्ता ने बताया कि लूटी गई कार और नकदी बरामद कर ली गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493