ग्रेमियो ने कोच रेनाटो के करार में विस्तार किया

रियो डी जनेरियो, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। कोपा लिबर्टाडोरेस चैम्पियन ग्रेमियो ने अपने कोच रेनाटो पोर्टालुप्पी के करार में विस्तार किया है।

ब्राजीलियाई क्लब की ओर से की गई घोषणा के अनुसार, रेनाटो एक और सीजन तक ग्रेमियो का मार्गदर्शन करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस करार में हुए विस्तार के तहत अब 55 वर्षीय रेनाटो दिसम्बर, 2018 तक टीम के कोच पद पर बने रहेंगे।

ब्राजील में रेनाटो गाउचो के नाम से लोकप्रिय रेनाटो को पिछले साल सितम्बर में तीसरी बार ग्रेमियो का कोच नियुक्त किया गया। उनके मार्गदर्शन में क्लब ने कोपा डो ब्रासील का खिताब जीता।

ब्राजील सेरी-ए सीजन का समापन ग्रेमियो क्लब ने लीग की अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहते हुए किया था। इसके साथ ही क्लब ने कोपा लिबर्टाडोरेस का खिताब भी जीता। पिछले माह उसने इस टूर्नामेंट के फाइनल में अर्जेटीना के क्लब लानुस को मात दी।

इस खिताब के साथ ग्रेमियो ने इस साल हुए फीफा क्लब विश्व कप में प्रवेश हासिल कर लिया। हालांकि, उसे फाइनल में रियल मेड्रिड से हार का सामना करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493