ग्रेमियो ने लानुस को हराकर तीसरी बार जीता कोपा लिबर्टाडोरेस खिताब

ब्यूनस आयर्स, 30 नवंबर (आईएएनएस)। लुआन और फर्नादिन्हो की ओर से दूसरे हाफ में किए गए दो गोल के दम पर ब्राजीलियाई क्लब ग्रेमियो ने खेल का रुख पलटते हुए लानुस के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल कर तीसरी बार कोपा लिबर्टाडोरेस का खिताब अपने नाम किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अर्जेटीना के क्लब लानुस के खिलाफ खेले गए दो मैचों में कुल औसत परिणाम 3-1 से ग्रेमियो ने जीत हासिल की।

इससे पहले, पहले चरण के मुकाबले में ग्रेमियो ने लानुस को 1-0 से मात दी थी।

ग्रेमियो ने इससे पहले 1983 और 1995 में इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल की थी। 21 साल का सूखा खत्म करते हुए क्लब ने तीसरी बार इस खिताब को अपने नाम किया है।

टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए लुआन ने कहा, “हमें कई आलोचनाएं मिली थीं, लेकिन हमने अपनी कोशिश जारी रखी और इसका फल हमें मिला।”

लुआन ने कहा कि टीम इस खिताब के काबिल थी। वह इसके लिए हर किसी के शुक्रगुजार हैं, विशेषकर अपने परिवार के।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493