मोनाको आईएएएफ डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे बार्शिम, स्टेफानीदी

पेरिस, 30 नवंबर (आईएएनएस)। कतर के ऊंची कूद एथलीट मुताज एस्सा बार्शिम और ग्रीस की पोल वॉल्ट एथलीट एकातेरीनी स्टेफानीदी ने अगले साल होने वाले आईएएएफ डायमंड लीग टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने की पुष्टि कर दी है।

इस टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल मोनाको में 20 जुलाई को होगा। अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) ने इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पिछले सप्ताह आईएएएफ के वार्षिक पुरस्कार समारोह के आयोजन के दौरान दोनों एथलीटों ने आईएएएफ डायमंड लीग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि की थी।

इस पुरस्कार समारोह में बार्शिम को पुरुष वर्ग में साल के सबसे सर्वश्रेष्ठ एथलीट के पुरस्कार से नवाजा गया था। स्टेफानीदी का नाम महिला वर्ग में साल की सर्वश्रेष्ठ एथलीटों की रेस में शामिल था।

स्टेफानीदी को यूरोप की साल की सर्वश्रेष्ठ एथलीट के पुरस्कार से नवाजा गया।

बार्शिम ने इस साल आईएएएफ विश्व चैम्पियनशिप और आईएएएफ डायमंड लीग फाइनल में जीत हासिल की।

उन्होंने आईएएएफ की वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा, “मुझे मोनाको पसंद है, क्योंकि यहां का मौसम हमेशा अच्छा होता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493