न्यूयॉर्क, 18 मई (आईएएनएस)। टीवी शो ‘द लेट लेट शो विद जेम्स कॉर्डन’ के मेजबान जेम्स कॉर्डन ग्रैमी अवॉर्डस 2018 की मेजबानी करेंगे।
न्यूयॉर्क, 18 मई (आईएएनएस)। टीवी शो ‘द लेट लेट शो विद जेम्स कॉर्डन’ के मेजबान जेम्स कॉर्डन ग्रैमी अवॉर्डस 2018 की मेजबानी करेंगे।
वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, चैनल सीबीएस ने बुधवार को इसकी घोषणा की।
‘द लेट लेट शो विद जेम्स कॉर्डन’ के मेजबान ने इस साल पहली बार वार्षिक अवॉर्ड शो की मेजबानी की थी और वह एक बार फिर से 60वें ग्रैमी अवॉर्ड्स की मेजबानी करेंगे।
ग्रैमी अवॉर्ड्स का न्यूयॉर्क में आयोजन वर्ष 2003 के बाद होने जा रहा है।
इससे पहले रैपर एल एल कूल जे ने पांच वर्षो तक शो की मेजबानी की थी और जे से पहले सात वर्षो तक ग्रैमी अवॉर्डस का कोई मेजबान नहीं था।
dharmpath.com dharmpath