फेलिसिटी जोन्स ने चार्ल्स गार्ड से मंगनी की!

लंदन, 18 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री फेलिसिटी जोन्स ने कथित तौर पर अपने प्रेमी व निर्देशक चार्ल्स गार्ड से मंगनी कर ली है।

लंदन, 18 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री फेलिसिटी जोन्स ने कथित तौर पर अपने प्रेमी व निर्देशक चार्ल्स गार्ड से मंगनी कर ली है।

यूएसमैगजीन डॉट कॉम के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि जोन्स और गार्ड दो साल से डेटिंग कर रहे थे और उन्होंने अब मंगनी कर ली है।

‘स्टार वार्स : फोर्सिज ऑफ डेस्टिनी’ में जायन एर्सो का किरदार निभाने जा रहीं जोन्स ने हालांकि दो साल पूर्व गार्ड से मुलाकात से पूर्व के अपने प्रेम संबंधों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की।

जोन्स 2013 में मूर्तिकार एड फोर्नीयेलेस से अलग हो गई थीं, जिनके साथ वह पिछले 10 वर्षो से डेटिंग कर रही थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493