ग्लासगो के पब में दिखे जस्टिन बीवर

ग्लासगो, 1 नवंबर (आईएएनएस)। ग्रेमी अवॉर्ड से पुरस्कृत गायक जस्टिन बीवर अपने ब्रिटेन दौरे के दौरान स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ उठाते देखे गए।

मिरर डॉट को डॉट यूके की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिन अपने पर्पस वर्ल्ड टूर के तहत यहां दो रात के लिए एसएसई हाइड्रो एरेना में हैं।

‘द सन’ के मुताबिक, उन्होंने 29 अगस्त की रात स्थानीय ब्लू लैगून चिप शॉप में स्कॉलटलैंड के व्यंजन इर्न ब्रू तथा डीप फ्राइड हैगिस का लुत्फ उठाया।

रेस्तरां के मालिक ने सिमोन वारेसे ने कहा, “इसे लेकर हम बेहद गौरान्वित हैं कि उन्होंने शनिवार रात हमारे रेस्तरां को सेवा का मौका दिया।”

उन्होंने कहा, “जस्टिन सिर पर टोपी पहने हुए थे और उनके साथ दो बाउंसर थे। वह बेहद जोश में थे और स्थानीय व्यंजनों का का लुत्फ उठाने को लेकर रोमांचित थे।”

इस दौरान जस्टिन ने अपने होटल में ठहरने या किसी नाइटक्लब में जाने के बजाय स्थानीय पबों में समय बिताना पसंद किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493