उत्तर प्रदेश में तेज धूप, मौसम साफ

लखनऊ, 1 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में मामूली इजाफा हुआ है, लेकिन मौसम पूरी तरह साफ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान हालांकि तापमान में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी। सुबह और शाम को ठंड का अनुभव होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

मंगलवार को लखनऊ के अतिरिक्त वाराणसी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री, गोरखपुर का 22.2 डिग्री और इलाहाबाद का 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493