ग्वांग्झू एवरग्रांडे में खुश हूं : पॉलिन्हो

रियो डी जनेरियो, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के शीर्ष फुटबाल क्लब ग्वांग्झू एवरग्रांडे के लिए खेलने वाले ब्राजीलियाई मिडफील्डर पॉलिन्हो ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि वह यूरोपीय फुटबाल में वापसी कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पॉलिन्हो के साथ कथित तौर पर ग्रीष्मकालीन स्थानांतरण प्रक्रिया के दौरान कई क्लब करार की कोशिश में होंगे, इसमें बार्सिलोना और बायर्न म्यूनिख क्लब भी शामिल हैं।

पॉलिन्हो ने कहा कि वह चीन सुपर लीग क्लब के साथ अपने करार को लेकर प्रतिबद्ध हैं। वह 2015 में टॉटेनहम हॉटस्पर से ग्वांग्झू एवरग्रांडे क्लब में शामिल हुए थे।

संवाददाताओं को दिए बयान में पॉलिन्हो ने कहा, “इस प्रकार की स्थानांतरण संबंधी खबरें फुटबाल जगत का हिस्सा हैं। मेरे एजेंट से कुछ यूरोपीय क्लबों ने संपर्क किया होगा, लेकिन मैं वर्तमान में जहां हूं खुश हूं और मेरा समय अच्छा चल रहा है। मैं कुछ और खिताब जीतने तक यहां रहना चाहता हूं।”

ग्वांग्झू एवरग्रांडे क्लब ने भी इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए एक बयान जारी किया है।

क्लब ने अपने बयान में कहा, “हम घोषणा कर रहे हैं कि क्लब को पॉलिन्हो के लिए कोई भी प्रस्ताव नहीं मिला है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493