ग्वाटेमाला सिटी, 4 जून (आईएएनएस)। मध्य अमेरिका के ग्वाटेमाला में फ्यूगो ज्वालामुखी विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 300 घायल हो गए।
‘बीबीसी’ की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी ग्वाटेमाला सिटी के लगभग 40 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित ज्वालामुखी से काला धुआं और राख निकल रही है।
लावे के धुएं की जद में एक गांव, जिससे कई लोगों की मौत हुई है और कई चोटिल हैं।
आसपास के इलाकों से लोगों को निकाला जा रहा है और राजधानी के ला ऑरोरा हवाईअड्डे को बंद कर दिया गया है।
राष्ट्रपति जिम्मी मोरालस ने राष्ट्रीय आपातकालीन का ऐलान किया है।
राष्ट्रीय आपदा निवारण प्राधिकरण के प्रमुख सर्गियो कबाना ने एक स्थानीय रेडियो स्टेशन से कहा कि ज्वालामुखी से निकले लावा के प्रवाह का रुख एक छोटे कस्बे की ओर हो गया है।
उन्होंने कहा, “लोग घायल, झुलस गए हैं और मर रहे हैं। बचाव और खोज अभियान चल रहा है।”
कबाना ने कहा कि मृतकों में उनकी एजेंसी का एक कर्मी भी शामिल है।
dharmpath.com dharmpath