फरहान अख्तर ने शिलांग हिंसा की निंदा की

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार व अभिनेता फरहान अख्तर ने शिलांग में भड़की हिंसा की सोमवार को निंदा की है।

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार व अभिनेता फरहान अख्तर ने शिलांग में भड़की हिंसा की सोमवार को निंदा की है।

शिलांग में बस चालक और पंजाबी महिलाओं के बीच कहासुनी के तूल पकड़ने के बाद हिंसा भड़की है।

फरहान (44) ने ट्वीट कर कहा, “शिलांग में हिंसा के बारे में सुनकर दुखी हूं। उम्मीद करता हूं कि जो भी विवाद हो, उसे शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाएगा। यह भी आशा कर रहा हूं कि वहां के मेरे दोस्त और और उनके परिवार सही-सलामत होंगे।”

इस फसाद में शामिल पक्षों के समझौता करने पर भी कुछ दिनों से तनाव व हिंसा जारी है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू ने गुरुद्वारा या किसी सिख संस्था पर हमला होने के अफवाह से इनकार किया है।

शहर में हिंसा के चलते कर्फ्यू लगा दिया गया था, जिसमें रविवार को सात घंटों के लिए राहत दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493