‘ग्वादर बंदरगाह पाकिस्तान को व्यापार केंद्र में बदल देगा’

इस्लामाबाद, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के एक वरिष्ठ सांसद ने कहा है कि बलूचिस्तान प्रांत में रणनीतिक रूप से बने गहरे समुद्री बंदरगाह ग्वादर के कारण देश एक क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र में बदल रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राजनीतिक मामलों पर एशियाई संसदीय असेंबली की स्थाई समिति के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजरानी ने सोमवार को कहा कि ग्वादर इस क्षेत्र के बारे में बनाई गई नकारात्मक छवि को मिटाने में मदद कर रहा है।

उन्होंने कहा, “बलूचिस्तान और ग्वादर को राष्ट्रीय मुख्यधारा के विकास में लाना हमारे एजेंडे का हिस्सा है। बलूचिस्तान खनिज संसाधनों से समृद्ध है और उनकी खोज और विकास न केवल पाकिस्तान का बल्कि पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है।”

ग्वादर बंदरगाह चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपेक) का एक प्रमुख हिस्सा है। यह नवंबर 2016 में चालू हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493