ग्वालियर में पटरी पर बैठे 3 यात्रियों की ट्रेन से कटकर मौत

ग्वालियर, 13 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार रात पटरी पर बैठे तीन यात्रियों की गोवा एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। मृतकों में से दो की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) शैलेंद्र सिंह परिहार ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि सोमवार रात आगरा से झांसी की ओर जाने वाली पैसेंजर गाड़ी को सिथौली स्टेशन पर रोका गया था और गोवा एक्सप्रेस को निकाला जा रहा था। आगरा-झांसी पैसेंजर के रुकने के बाद कुछ यात्री दूसरी रेल पटरी पर बैठ गए। तभी उस पटरी पर निजामुददीन से वास्को डी गामा की ओर जाने वाली गोवा एक्सप्रेस आ गई और वह पटरी पर बैठे तीन यात्रियों को कुचल गई।

परिहार के मुताबिक, तीनों यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से एक की शिनाख्त विष्णु के तौर पर हुई है। उसके हाथ पर यह नाम लिखा हुआ था। वहीं, दो की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतकों की जेब से ग्वालियर से डबरा का टिकट मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493