ग्वालियर में वेयरहाउस में छात्रा से गैंगरेप

ग्वालियर-मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ई कॉमर्स कंपनी के वेयरहाउस में 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि काम खत्म होने के बाद वेयरहाउस के दो संचालकों ने छात्रा को यह कहकर रोक लिया कि अभी काम बाकी है। कर्मचारियों के जाने के बाद दोनों ने चैनल गेट बंद कर छात्रा को धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की शिकायत पर गोला का मंदिर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, घटना बीते 17 सितंबर की शाम करीब 7 बजे पटरी रोड स्थित वेयरहाउस में हुई थी। पीड़िता बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है और परिवार की आर्थिक मदद के लिए वहां पार्ट टाइम काम करती थी। उस दिन काम समाप्त होने के बाद वेयरहाउस संचालक आदित्य भदौरिया और रोबिन शर्मा ने उसे कुछ और काम होने की बात कहकर रोक लिया था।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, जब बाकी कर्मचारी अपना काम खत्म कर वहां से चले गए तब वेयरहाउस में छात्रा के अलावा दोनों संचालक ही मौजूद थे। आरोप है कि दोनों ने चैनल गेट अंदर से बंद कर दिया था। छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसे धमकाया गया। वारदात के बाद भी आरोपियों ने किसी को घटना के बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक, धमकी के चलते छात्रा ने तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी। कई दिनों तक वह चुप थी।

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493