ग्वालियर-मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 19 वर्षीय युवती के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि 4 अगस्त की सुबह अल्कापुरी चौराहे के पास दो युवकों ने उसे जबरन ऑटो में बैठाया और पानी में नशीली दवा मिलाकर पिला दी। इसके बाद बेहोशी की हालत में दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर युवती खुद को बेला की बावड़ी इलाके में झाड़ियों के बीच पाया।
पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। युवती महाराज बाड़े जाने के लिए घर से निकली थी। अल्कापुरी चौराहे के पास छोटू खान ऑटो लेकर उसके पास पहुंचा और उसे ऑटो में बैठने के लिए कहा। युवती ने मना किया तो छोटू खान ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान ऑटो में पीछे बैठे नरेश कुशवाह ने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरन उसे ऑटो में खींचकर बैठा लिया।
युवती के अनुसार, ऑटो में बैठाने के बाद दोनों युवकों ने उसके साथ अभद्रता की। आरोप है कि दोनों ने उसे बोतल से जबरन पानी पिलाया। युवती को शक है कि पानी में नींद या नशे की कोई दवा मिलाई गई थी। पानी पीने के कुछ समय बाद वह बेहोश हो गई। युवती ने आरोप लगाया कि उसकी बेहोशी की स्थिति का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने उसके साथ गलत काम किया।
dharmpath.com dharmpath