ग्वालियर : लाइब्रेरियन पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप

भोपाल, 19 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई उत्कृष्ण महाविद्यालय की पांच छात्राओं ने पुस्तकालयाध्यक्ष (लाइब्रेरियन) डी. दुबे पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए प्राचार्य से मामले की शिकायत की है। प्राचार्य ने मामला कालेज की महिला शाखा को जांच के लिए सौंप दिया है।

महाविद्यालय की छात्राओं का आरोप है कि जब वे पुस्तकालय में जाती हैं तो वहां तैनात पुस्तकालय अधिकारी दुबे उनसे अनर्गल बातें करते हैं और छेड़छाड़ भी करते हैं। कई छात्राओं ने उनकी हरकतों पर आपत्ति भी दर्ज कराई, लेकिन उनमें परिवर्तन नहीं आया, जिसके बाद उन्होंने प्राचार्य से उनकी शिकायत की।

प्राचार्य एच.एस. श्रीवास्तव ने संवाददाताओं का बताया, “छात्राओं ने पुस्तकालय अधिकारी दुबे के खिलाफ शिकायत की है। इस शिकायत के आधार पर जांच कराई जा रही है। मामला महाविद्यालय की महिला शाखा को सौंप दिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493