ग्वेनेथ की बेटी को मां के कपड़ों से लगाव

लॉस एंजेलिस, 1 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्त्रो कहती हैं कि उनकी बेटी एप्पल (10) हमेशा उनके वार्डरोब में कुछ न कुछ तलाशती रहती हैं, जो कि डिजायनर कपड़ों से भरा रहता है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, पाल्त्रो ने कहा, “वह मेरे टैंक टॉप, टी-शर्ट्स और स्वीपपैंट्स पहन लेती है। वह लंबी है।”

42 वर्षीय पाल्त्रो ने मंगलवार को शिकागो में गूप के तीसरे स्टोर का उद्घाटन किया।

‘आईरन मैन’ की अभिनेत्री कहती हैं कि शिकागो उनके लिए बड़ा ऑनलाइन बाजार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493