लॉस एंजेलिस, 3 मार्च (आईएएनएस)। गायिका ग्वेन स्टेफनी प्रेमी ब्लेक शेल्टन को अपने लिए ऊपर वाले की नेमत मानती हैं।
वे दोनों चार माह से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ ने एक सूत्र के हवाले से कहा, “ग्वेन प्रेमी ब्लेक को सबसे बड़ी नेमत मानती हैं। दोनों ने जिंदगी के सुखद अनुभवों, काम, बुरे अनभुवों और अपने तलाक के बारे में एक-दूसरे को बताया है।”
सूत्र ने कहा, “उनसे पूछा गया था कि क्या उन्हें कभी कोई ऐसा शख्स मिलेगा, जो उनके बेटों को अपना पाएगा।”
ग्वेन का अभिनेता-संगीतकार गेविन रोस्सदले से तलाक हो चुका है।
dharmpath.com dharmpath