घरेलू नौकरों को काम सिखाने के लिए ‘देखोसीखो’ एप

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। देखोसीखो ने एक ऐसा एप पेश करता है, जो न सिर्फ डोमेस्टिक वर्कर को प्रशिक्षण देगा, बल्कि उनसे संपर्क भी स्थापित करेगा, और तकनीक का उपयोग करते हुए ब्ल्यू कॉलर वर्कर को पुराने तरीके छोड़कर नए आधुनिक तरीके अपनाने में मदद करेगा। देखोसीखो उपयोग करने में आसान द्विभाषीय, ग्राफिक और ऑडियो असिस्टेड एप है, जो आपके घर को स्मार्ट होम बनाने के लिए डोमेस्टिक वर्कर के हुनर को और बेहतर बनाता है।

जरा सोचिए, आपका कुक हर रोज आपके किचन में 5 स्टार रेसिपीज सीख रहा है। आपका डोमेस्टिक वर्कर शानदार होटल की तरह आपके घर को बेहतरीन तरीके से साफ करना सीख रहा है। जब डोमेस्टिक वर्कर काम कर रहे हैं, उस वक्त आपको उनके आसपास निगरानी रखने की जरूरत नहीं पड़ रही है, और यह सबकुछ इस एप की मदद से संभव है।

देखोसीखो एप उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो अबतक डिजिटल दुनिया की पहुंच से बाहर थे। देखोसीखो घरेलू नौकरों को प्रशिक्षण देता है और एम्प्लॉयर और उनके बीच संपर्क स्थापित करता है।

देखो सीखो को ‘द मेड्स’ कंपनी ने लांच किया है, जो मुश्किल से संगठित होने वाले भारतीय डोमेस्टिक लेबर मार्केट को औपचारिक तौर पर व्यवस्थित करने का कार्य कर रही है। इस कंपनी ने इससे पहले ‘सर्वेंट नॉट सर्वेंट’ अभियान चलाया था, जो काफी चर्चित रहा है।

देखोसीखो की संस्थापक गौरी सिंह ने कहा, “ब्ल्यू कॉलर द्वारा पुराने तरीके छोड़कर आधुनिक तरीके अपनाने का वक्त आ गया है। द मेड्स का मानना है की इस सेक्टर में आय और काम की गरिमा बढ़ाने का एक ही रास्ता है हुनर का अद्यतन। वक्त की कमी और क्लासरूम ट्रेनिंग की सीमाओं के कारण ऐसे किसी एप की सख्त जरूरत थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493